WhatsApp ने भारत में बैन किए 71 लाख अकाउंट, जानिए क्यों?
WhatsApp का इस्तेमाल
दुनियाभर
में किया जाता है. इसके जरिए लोग देश-विदेश में अपने
दोस्तों रिश्तेदारों
से जुड़े रहते हैं.
आप भी दिन भर में जाने कितने WhatsApp मैसेज करते होंगे.
लेकिन कई भारतीय यूजर्स अब इस शानदार सर्विस का
फायदा नहीं उठा पाएंगे
.
WhatsApp ने नवंबर 2023 में कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले
71 लाख
से ज्यादा यूजर्स के अकाउंट को बैन कर दिया है.
ईनमें से
19 लाख
से ज्यादा अकाउंट ऐसे हैं, जिन्हें कंपनी ने किसी के
रिपोर्ट
किए जाने से पहले खुद ही बैन कर दिया.
WhatsApp ने
+91
कोड वाले नंबर से इंडियन यूजर्स की पहचान की है. नवंबर के महीने में WhatsApp को
8,841 शिकायतें मिलीं
.
इसके अलावा कंपनी को
Grievance Appellate Committee (GAC)
से भी कुछ रिपोर्ट मिली थीं जिन पर एक्शन भी लिया जा चुका है.
WhatsApp का कहना है कि उसने पिछले साल 1 से 30 नवंबर के बीच भारत के
71,96,000 अकाउंट
पर बैन लगा दिया.
क्या फोन को रातभर चार्जिंग में लगाकर छोड़ना सही है? कोई नहीं बताएगा जान लो!
Learn more