Redmi Note 13 5G सीरीज ने तीन दिनों में कमा डाले 1000 करोड़ रुपये!

Redmi Note 13 Series को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था।

सीरीज में Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 Pro 5G और Redmi Note 13 Pro+ 5G को पेश किया गया था।

Redmi Note 13 5G की सेल भारत में 10 जनवरी से शुरू हुई थी।

सेल की शुरुआत को अभी 3 दिन ही बीते थे कि कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट में इसके रिवेन्यु को लेकर धमाकेदार पोस्ट कर दिया।

ये रहा पोस्ट

कंपनी ने दावा किया है सीरीज लॉन्च के बाद अब तक कंपनी ने इससे 1 हजार करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

आपको बता दें कि अगर आप भी ये फोन खरीदना चाह रहे हैं तो ICICI बैंक के क्रेडिट, और डेबिट कार्ड के माध्यम से 2 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पाया जा सकता है।

Amazon Sale में iPhone 13 हो गया Rs. 22,500 तक सस्ता! जानें ये है ऑफर