MacBook को पछाड़ने की तैयारी में है माइक्रोसॉफ्ट! 

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) अपने surface series के नए लैपटॉप को Ai फीचर्स से लैस करने पर काम कर रही है.

सरफेस प्रो और सरफेस लैपटॉप (Microsoft Surface Laptop) सीरीज में एआई के साथ ही कुछ अन्‍य धांसू फीचर्स भी होंगे.

इन लैपटॉप में इंटेल14 जनरेशन और क्वालकॉम एक्स सीरीज चिप्स, बेहतर डिजाइन, नई सुविधाएं होंगी.

साथ ही अगली जनरेशन के सिलिकॉन के साथ ही इन्‍हें अपग्रेड करने की ज्‍यादा सुविधा होगी.

रिपोर्ट के मुताबिक सरफेस लैपटॉप 6, दो आकारों में उपलब्ध होगा छोटे मॉडल में साइज 13.5 से 13.8 इंच, वहीं बड़ा मॉडल 15 इंच का होगा.

एचडीआर सपोर्टेड डिस्‍प्‍ले पर ब्राइटनेस को कम करने के लिए एक नया एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग लगा होगा.

इस नए लैपटॉप की घोषणा फरवरी से मार्च के बीच हो सकती है.

इसकी माइक्रोसॉफ्ट के ‘फर्स्ट ट्रू नेक्स्ट जनरेशन एआई पीसी’ के रूप में मार्केटिंग की जाएगी.